महाशिवरात्रि पर सतत 44 घंटे महाकाल दर्शन

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों को इस बार भी लगातार 44 घंटे दर्शन का लाभ मिलेगा। बारह ज्योतिर्लिंगों में केवल महाकालेश्वर मंदिर में साल में एक बार महाशिवरात्रि पर यह विशेष व्यवस्था होती है। मंदिर के पट 14 फरवरी को देर रात 2:30 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद दर्शन का क्रम लगातार शुरू होगा, जो 16 फरवरी रात 11 बजे शयन आरती के बाद पट बंद होने तक जारी रहेगा। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को शयन आरती नहीं होगी। इस बार 16 फरवरी की भस्मआरती दोपहर 12 बजे संपन्न कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *