महाशिवरात्रि मेले में अभाविप कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध सारासोर मंदिर में आयोजित मेले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने सेवा और सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभाई। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जिससे परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लगभग 100 अभाविप कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल वितरण और भंडारे की सुव्यवस्थित व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। वृद्ध, महिलाएं और बच्चों को विशेष सहायता उपलब्ध कराकर उन्होंने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई। श्रद्धालुओं और प्रशासन ने संगठन के सेवा-भाव की सराहना की। कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि प्रतापपुर, भैयाथान, ओड़गी, सूरजपुर, बिहारपुर, विश्रामपुर, बुंदिया, जरही समेत अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सेवा कार्य में शामिल हुए। अभाविप के सहयोग से महाशिवरात्रि का आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *