महाशिवरात्रि…सिद्धबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़:दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता, शाम को महाआरती का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री सिद्धबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। यह प्राचीन मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं ने कठिन चढ़ाई तय कर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक किया। शिवलिंग का दूध, दही, बेलपत्र, शहद, घी सहित पंचामृत जैसी सामग्री से विधिवत अभिषेक किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भोग और भंडारे की व्यवस्था की। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति ने भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया। शाम को महाआरती का आयोजन मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्री सिद्धबाबा मंदिर में भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *