महाशिवरात्रि:4.78 लाख भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

बारह ज्योतिर्लिंग में तृतीय महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर रविवार को उल्लास छाया रहा। रात 2.30 बजे पट खुलते ही आठ कतारों में श्रद्धालु पहुंचे। भस्मआरती के बाद दद्योदक व भोग आरती हुई। मंदिर प्रशासन के अनुसार शाम 5 बजे तक 3,96,278 और रात 7 बजे तक 4,78,943 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शिखर पर नवीन ध्वजा अर्पित की गई। रात 10.30 बजे से महाअभिषेक, रुद्रपाठ और पंचामृत पूजन हुआ। सोमवार को शयन आरती तक दर्शन जारी रहेंगे। सोमवार सुबह सेहरा दर्शन होंगे। पुजारी महाकाल का पुष्प मुकुट, चंद्र मुकुट, छत्र व त्रिपुंड से शृंगार करेंगे। विभिन्न मिष्ठान व पंचमेवा का भोग अर्पित होगा। वर्ष में एक बार होने वाली विशेष भस्मआरती दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह है और सुबह से ही दर्शन के लिए कतारें लगने की संभावना है। ओंकारेश्वर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए सुबह से कतारें रहीं। करीब 90 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रात 3 बजे पूजन के बाद कपाट खुले। दोपहर 12 बजे पीएमश्री हेलीकॉप्टर से मंदिर पर पुष्पवर्षा हुई। पंचामृत पूजन, मंगला आरती व फलाहारी भोग अर्पित किया गया। मोरटक्का-ओंकारेश्वर किराया 20 रुपए तय किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *