महासमुंद में पुलिस ने साढ़े 21 लाख का गांजा पकड़ा:UP और MP के रहने वाले आरोपी, कार से कर रहे थे तस्करी

महासमुंद जिले के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने साढ़े 21 लाख का गांजा जब्त किया है। UP और MP के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर से 144 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी कार से ओडिशा से वाराणसी गांजा ले जा रहा था। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। टीम को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजे की बड़ी खेप स्वीफ्ट डीजायर कार में ओडिशा से महासमुंद के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने वाली है। टास्क फोर्स टीम ने महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की। इस दौरान बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद के स्वीफ्ट डीजायर कार क्रमांक UP-65 EW 8933 महासमुंद की ओर आ रही थी। सिंघोड़ा चेक पोस्ट में टीम को चेकिंग करते देखकर 2 आरोपी कार को खड़ा कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम रामसरे राजभर (30) वाराणासी, उत्तर प्रदेश और दीपक सिंह (25) जिला रीवा मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था। जिसे खोलकर देखा तो उसमें गांजा निकला। गांजा को प्लास्टिक बोरियों में 72 पैकेट टेप से टेपिंग करके रखा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *