महासमुंद में महिला समेत 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार:2.70 लाख का गांजा बरामद, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश ले जा रहे थे, 5 मोबाइल-बाइक जब्त

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने अलग-अलग मामलों में 18 किलो गांजा बरामद किया है। एक महिला समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2.70 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से 5 मोबाइल और एक बाइक जब्त किया है। सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जांच से पता चला है कि आरोपी गांजे को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। पहला मामला: नेशनल हाईवे 53 पर रेहटीखोल के पास दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम थापा सूरज किशन (26) और परसूराम राजू खडगे (30) बताया। दोनों महाराष्ट्र के ठाणे जिले के निवासी हैं। इनके बैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा बरामद हुआ। दूसरा मामला: एनएच 53 रेहटीखोल के पास आकिब अली (23) को पकड़ा गया। वह मूलतः मध्य प्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला है। वर्तमान में दुर्ग जिले में रहता है। उसके बैग से 3 किलो गांजा मिला। तीसरा मामला: राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर सिल्की ढाबा के सामने गनियारीपाली गांव के पास एक व्यक्ति और एक महिला को पकड़ा गया। इनकी पहचान सतीश कुमार साहू उर्फ संतोष (46) और रोशनी यादव (32) के रूप में हुई। दोनों मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के निवासी हैं। इनके बैग से 5 किलो गांजा बरामद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *