महासमुंद में वन्य जीवों के शिकारी गिरफ्तार:तेंदुए और वनभैंसा का करंट से किया था शिकार, दो आरोपी जेल भेजे गए

महासमुंद जिले में वन्य जीवों का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। खल्लारी माता मंदिर पहाड़ी के नीचे तीन दिन पहले एक तेंदुए और एक वनभैंसा का करंट लगाकर शिकार किया गया था। एक आरोपी अभी फरार है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल के संरक्षित वन में 21 अप्रैल को यह घटना हुई। शिकारियों ने बिजली के तार का जाल बिछाया। इससे दोनों वन्य प्राणियों की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन रेंजर लोकनाथ ध्रुव के नेतृत्व में टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोपियों के पास से कई सामग्री बरामद वन विभाग ने खल्लारी निवासी मुकेश रावत (33) और ओंकारबंद निवासी मनोहर यादव (50) को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि इन्होंने इससे पहले एक जंगली सुअर का भी शिकार किया था। आरोपियों के पास से बिजली के तार, जंगली सुअर का पका मांस, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, जानवर का पंख और खरगोश व पक्षी पकड़ने का फंदा बरामद हुआ है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *