महासमुंद में 151 महिलाओं से 70 लाख की ठगी:आटा चक्की खुलवाने का झांसा दिया, बैंक से लोन निकलवाए; रायपुर से 2 महिला आरोपी पकड़ाई

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 151 महिलाओं से करीब 70 लाख रुपए की ठगी हुई है। रायपुर की राखी ध्रुव और पूनम नायक ने उन्हें गांव की महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का झांसा दिया और पैसे ऐंठे। आरोपी महिलाओं ने 2024 में महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाए। प्रत्येक समूह को एक आटा चक्की स्थापित करने और 6 हजार रुपए मासिक मानदेय देने का वादा किया। आरोपियों ने महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपए का लोन लेने को कहा। महिलाओं ने लोन की राशि आरोपियों को सौंप दी। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने रायपुर से दोनों आरोपी महिला को पकड़ा है। दोनों महिला आरोपी रायपुर से पकड़ाए शुरुआत में दोनों आरोपी कुछ महीने तक बैंक की किश्तें जमा करती रहीं। लेकिन 6 महीने बाद किश्तें जमा करना बंद कर दिया। बैंक ने जब महिलाओं पर किश्त जमा करने का दबाव बनाया, तो पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को रायपुर से पकड़ाए है। 151 महिलाओं से 69 लाख की ठगी आरोपियों ने महासमुंद की 50 महिलाओं से 28.38 लाख, आरंग की 79 महिलाओं से 31.60 लाख और मुड़ियाडीह की 22 महिलाओं से 8.80 लाख रुपए ठगे। इन दोनों पर दुर्ग जिले के उतई में भी इसी तरह के दो ठगी के मामले दर्ज हैं। आधार कार्ड और फोटो लेकर रोजगार देने की बात कही पीड़ित महिला प्रिया देवांगन ने बताया कि मां दंतेश्वरी लघु उद्योग नयापारा में आटा चक्की स्थापित करने के लिए 10 महिलाओं से आधार कार्ड और फोटो लिया था। बाद में महिलाओं की समूह बनाकर स्वरोजगार देने की बात कही थी। डर के मारे घर वालों को नहीं बताए थे पहले महीने तो सभी को 6-6 हजार रुपए मानदेय के रूप में दिया गया। बाद में बैंक से लोन को कहा और विश्वास कर के सभी ने बैंक से 40-40 हजार रुपए लोन लिया। कई ऐसी महिलाएं हैं जिनके घर में पता नहीं है कि लोन है। अगर घर वालों को पता चला तो लड़ाई झगडे होगा। जिन के घर वालों को पता है उन्होंने उल्टे खरी-खोटी सुना रहे हैं। दोनों आरोपी महिला पहले भी कर चुकी है ठगी एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है महासमुंद शहर के अलावा, खल्लारी विधानसभा के ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग की महिलाओं से ठगी की है। इन दोनों के खिलाफ दुर्ग के उताई में पहले से ठगी के दो अपराध दर्ज है। पीड़िताओं में प्रिया देवांगन, ममता साहू, उषा सेन, त्रिप्ती दुबे, निशा साहू, कविता साहू, निर्मला कनौजे, कुलेश्वरी सोनकर, संगीता देवांगन, प्रियंका पटेल, खेमिन सोनकर, लिनिता सोनकर, कामिनी देवांगन, धर्मोतिन पटेल शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *