भास्कर न्यूज | लुधियाना भारतीय योग संस्थान द्वारा 13वां महिला योग शक्ति दिवस 25 दिसंबर को माता वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर में प्रांतीय प्रधान कुन्दन विरमानी की अध्यक्षता में बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। कुन्दन विरमानी ने महिला रोग एवं योग पर चर्चा करते हुए पीसीओडी तथा यूटीआई की समस्या के कारणों तथा योग द्वारा उपचार कैसे किया जाए इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम ध्वनि गायत्री मंत्र से किया गया। प्रांतीय प्रधान कुन्दन विरमानी, उप प्रधान प्रवीन शर्मा, संरक्षक विरेंदर धीर संगठन मंत्री देवी सहाय टंडन, कोषाध्यक्ष भीम सैन तथा ज़िला प्रधान सुमन विरमानी, डॉ. धर्म सिंह, सुमन जैन तथा रविन्द्र सिंगला ने द्वीप प्रज्वलन किया। सिमरन आहुजा ने सरस्वती वन्दना का सुन्दर गायन किया। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कुशल मंच संचालन अमिता सिंगला ने किया। कुन्दन विरमानी ने बताया कि आज की इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी के कारण मनुष्य कई प्रकार के विकार और रोगों से ग्रस्त हो रहा है ऐसे में योग ही एक मात्र ऐसा मार्ग है जिस पर चलकर तन और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। इसलिए योग की पहचान सारे विश्व में बढ़ रही है।