महिलाएं राष्ट्र विकास की आधारशिला हैं: प्राचार्य

भास्कर न्यूज| धमतरी
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या कालेज में महिला स्वावलंबन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉॅ अनिता राजपुरिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं से कौशल आधारित शिक्षा अपनाने, उद्यमी बनने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान से मुख्य वक्ता भाग्यश्री गजेंद्र, रामस्वरूप साहू, विनय जैन उपस्थित थे। भाग्यश्री गजेंद्र ने कहा कि यह समय देश की बेटियों का समय है। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, उद्योग, खेल, कला तथा विज्ञान आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने छात्राओं के लिए उपलब्ध कोर्स जैसे महिला सिलाई प्रशिक्षण, रुई का खिलौना बनाना, पापड़ अचार एवं मसाला पाउडर बनाना, फास्ट फूड इंस्टॉल उद्यमी, सब्जी नर्सरी प्रबंधन और खेती, मशरूम उत्पादन, फोटो फ्रेमिंग लेमिनेशन एवं स्क्रीन प्रिंटिंग, बांस शिल्प बनाना, मोमबत्ती निर्माण, कॉस्टयूम ज्वेलरी उद्यमी, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, ब्यूटी पार्लर प्रबंधन, केक बनाना बुके बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। उद्यमी कार्यक्रमों से जुड़कर छात्राएं इसका लाभ लें विनय जैन ने छात्राओं को ऐसे उद्यमी कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोर्स से जुड़ कर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उनकी रुचि के आधार पर प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कोर्स में से रुचिकर कोर्स को चयन करने को कहा। छात्राओं ने जिज्ञासावश विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं को प्रश्नों को माध्यम से पूछा, जिसका समाधान भाग्यश्री ने किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश साहू तथा आभार मधु माधव देव ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *