महिलाएं सामान बांटने पहुंचीं, ग्रामीणों ने लौटाया

कोरबी चोटिया | पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीजाडांड़ में निजी कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में धरना जारी है। शनिवार को एसईसीएल रानीअटारी विजय वेस्ट के अधिकारी और महिला मंडल की सदस्य सामान बांटने पहुंचे थे। यहां के ग्रामीणों ने उनसे सामान लेने से इनकार कर दिया। सब एरिया मैनेजर जे साहू के साथ महिला मंडल के सदस्य बच्चों के लिए कपड़े, महिलाओं के लिए साड़ी और नाश्ता लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि समाधान नहीं होता, तब तक किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *