महिलाओं की हत्या करने की धमकी दी, 4 पर केस

महासमुंद| सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लांती में 19 फरवरी को जगन्नाथ मंदिर के पास टहल रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता शालिनी बारिक ने बताया कि जब वह अन्य महिलाओं के साथ घूम रही थी, तब गांव के ही चार व्यक्तियों ने उन्हें रोककर विवाद किया। आरोपी योगेंद्र भोई, नेपाल भोई, मकरध्वज भोई और गोविंद भोई ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने महिलाओं के गांव में घूमने पर आपत्ति जताते हुए अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *