भास्कर न्यूज | महासमुंद जन साहस संस्था के तत्वावधान में ग्राम अरंड में शनिवार को महिला समूह और समुदाय के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए क्विज स्पर्धा, कुर्सी दौड़ और ओपन माइक स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल मातृ शक्तियों ने अपने सम्मान और अधिकार के लिए प्रतिज्ञा लिया। इस अवसर पर जन साहस संस्था के जिला समन्वयक अर्चना चौहान ने सभी महिलाओं का स्वागत और अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और गरिमा की सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिला दिवस सभी स्थानों में मनाया जाता है। पूरे देश के लिए महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने का दिन है बताया गया। आज महिला समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी है। राजनिति, विज्ञान और समाजसेवा के अलावा आज महिलाएं अंतरिक्ष में भी पहुंच चुकी है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना व लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्कर लेखराम, लतिका, फील्ड काउंसलर तोमेश्वरी, सुजाता सहित बढ़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे। महिलाओं के लिए क्विज, ओपन माइक और कुर्सी दौड़ स्पर्धा हुआ: इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं के मनोरंजन के लिए विविध प्रकार के खेल स्पर्धा, क्विज प्रतियोगिता, ओपन माइक प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। सभी खेलों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिज्ञा लेते हुए बैनर में हाथों के छाप दिए। सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया।


