​​​​​​​महिलाओं को एक हत्या करने की छूट दी जाए:NCP (SCP) का राष्ट्रपति को लेटर, दमनकारी-बलात्कारी मानसिकता को खत्म करने की बात

एनसीपी (शरद पवार) की महिला विंग ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेटर लिखा। इसमें मांग की गई है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट दी जाए। क्योंकि महिलाएं दमनकारी-बलात्कारी मानसिकता को खत्म करना चाहती हैं। विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने कहा- हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने के लिए छूट (सजा से) की मांग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है। एक सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है, क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा जैस कई अपराध हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई में 12 साल की बच्ची का रेप हुआ था। उसी घटना को लेकर एनसीपी ने यह मांग की है। रोहिणी महाराष्ट्र के एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं। मंत्री बोले- खडसे बताएं किसकी हत्या करेंगी
रोहिणी खडसे की मांग पर शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा- खडसे को बताना चाहिए कि वह किसकी हत्या करेंगी। वहीं, MLC मनीषा कायंडे ने कहा- खडसे शायद कुछ लोगों में कुछ प्रवृत्तियों को मारने की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह भावना हाल की घटनाओं से उपजी होगी। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ हुई
2 मार्च को सामने आया था कि जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की थी। रक्षा एकनाथ खडसे की बहू हैं। इस मामले में रक्षा ने खुद केस दर्ज कराया था। उनकी मांग थी कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा। उन्होंने कहा था- यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की। पूरी खबर पढ़ें… ………………………. यह खबर भी पढ़ें… खुशबू सुंदर से एक्टर ने की थी गलत डिमांड: शूटिंग के दौरान साइकिल पर छेड़छाड़ की कोशिश की, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने समझौता करने के बजाय उस एक्टर को करारा सबक सिखाया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *