महिलाओं ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर ली सुरक्षा की शपथ:’एक पेड़ भाई-बहन के नाम’ पर किया वृक्षारोपण,मनेंद्रगढ़ में दिव्यांग भाइयों को भी बांधी राखी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित दिव्यांग स्कूल में प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने अनोखी पहल की। संस्था की सदस्यों ने “एक पेड़ भाई-बहन के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। महिलाओं ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली। इसके बाद दिव्यांग छात्रों को भी राखी बांधी। उनकी आरती उतारकर मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग बच्चों ने भजन गीत से की। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सोनकर ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर ये छात्र अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। वे हमारे शहर में रहते हैं, इसलिए उनके सुख-दुख में शामिल होना हमारी जिम्मेदारी है। संस्था ने तय किया कि इन बच्चों की कलाई सूनी नहीं रहेगी। उन्हें वह सब खुशियां मिलेंगी, जो एक बहन अपने भाई को राखी बांधकर देती है। पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर कार्यक्रम के दौरान प्रबल स्त्री फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धरती से पेड़-पौधे तेजी से नष्ट हो रहे हैं। इसे देखते हुए अभियान के रूप में पौधे लगाने की आवश्यकता है। पेड़ हमें गर्मी और बारिश से बचाते हैं। वे मीठे फल और लकड़ी भी देते हैं। बरसात में बादलों को आकर्षित करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। पेड़ भाई की तरह करते हैं रक्षा संस्था के सदस्यों ने कहा कि धरती पर हमारे रिश्तेदारों के अलावा अगर कोई हमारा शुभचिंतक है, तो वे पेड़-पौधे ही हैं। इसीलिए “एक पेड़ भाई-बहन के नाम” अभियान शुरू किया गया है। पेड़ भाई की तरह प्रकृति की गर्मी और बारिश से हमारी रक्षा करते हैं। वे हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *