महिला कांग्रेसियों ने पुतले पर जूते मारे VIDEO:एपस्टीन फाइल में हरदीप पूरी का नाम आने पर सरकार को घेरा

जेफरी एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का नाम आने पर शुक्रवार को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के आह्वान पर अलवर में मिनी सचिवालय के बाहर महिला कांग्रेसियों ने बीजेपी के नेताओं के पुतलों को जूते मारे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी के इस्तीफे की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिनका नाम एपस्टीन फाइल में आया है। महिला व बेटियों से अत्याचार का बड़ा आरोप है। पूरी के इस्तीफा नहीं देने तक ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। पूर्व विधायक सफिया खान ने कहा कि देश में टी शर्ट कैंपेन चल रहा है। एपस्टीन फाइल मामले में पीएम ने समझौता कर लिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी भी लिप्त हैं। वे बार-बार एपस्टीन से मिले हैं। जिस पर पोक्सो एक्ट का मुकदमा है। उन पर लगे आरोपों से अधिक शर्मनाक व दर्दनाक बात न सुनी है न देखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी आया है। ऐसे में नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *