महिला कांग्रेस ने फूंका हरदीप पुरी का पुतला, रैली निकाली:सरगुजा में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग

सरगुजा में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट चौक पर केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया और एपस्टीन फाइल में नाम आने के के करण तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। महिला कांग्रेस ने कहा कि यह शर्मनाक है कि एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद भी वे पद पर बने हुए हैं। महिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट चौक पहुंचे, जहां महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल तैनात नहीं थी। आसानी से महिला कांग्रेस ने पुतला दहन किया। तत्काल इस्तीफा दें केंद्रीय मंत्री
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद भी अपने पद पर बने हुए हैं, यह शर्मनाक है कि उनसे इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है। सीमा सोनी ने कहा कि विदेशों में एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों ने अपना पद छोड़ दिया है। एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद भी केंद्रीय मंत्री पुरी अपने पद पर बने हुए हैं और प्रधानमंत्री द्वारा उनसे इस्तीफा भी नहीं लिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *