बोकारो | महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी संस्थापक नरेश नाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण एवं प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा के संज्ञान में अध्यक्ष काजल भलोटिया की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई। शुभारंभ अध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुआ। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना मिश्रा अश्क एवं मुख्य अतिथि क्रांति श्रीवास्तव शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन सोनी कुमारी ने की।


