महिला का पर्स लूटने वाले 2 लुटेरों को 5 साल कैद

जालंधर | अदालत ने महिला का पर्स लूटने के केस में गुरु नानक पुरा (ईस्ट) के करन कुमार और आबादपुरा के अरविंद कुमार जॉनी को 5-5 साल की कैद और 11-11 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 6 महीने की और कैद काटनी होगी। 24 अप्रैल 2019 को दो लुटेरे कपूरथला के मॉडल टाउन की रहने वाली निशा रानी का पर्स लूट कर ले गए थे। थाना-3 की पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त आरोपी पकड़े थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *