महिला का बिजली अधिकारी पर 50 हजार रिश्वत का आरोप:पन्ना कलेक्टर से शिकायत, कहा-रिश्वत लेने के बाद भी घर से मीटर उखाड़ा

पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक महिला ने बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि 1 लाख रुपए का बिजली बिल सेटल करने के लिए अधिकारी ने उससे 50 हजार लिए और शेष राशि न देने पर उसका मीटर उखाड़ दिया। बिल कम करने या खत्म करने के मांगी 60 हजार रिश्वत शिकायतकर्ता सबरीन खातून ने पन्ना कलेक्टर को बताया कि उनका बिजली बिल 1 लाख 2,000 आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी के अधिकारी राहुल चौरसिया ने बिल कम करने या खत्म करने के लिए 60 हजार रुपए की मांग की थी। चौरसिया ने कथित तौर पर यह भी आश्वासन दिया था कि मामला लोक अदालत जाए बिना ही सुलझा लिया जाएगा। पैसे न मिलने पर मीटर उखाड़कर फेंका सबरीन के अनुसार, उन्होंने 10 नवंबर 2025 को अधिकारी को 50 हजार की पहली किस्त दी थी। बाकी 10 हजार के भुगतान के लिए वह समय मांग रही थीं। आरोप है कि पैसे न मिलने पर 27 दिसंबर 2025 को राहुल चौरसिया अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और मीटर उखाड़कर बिजली काट दी। बिजली कंपनी अधिकारी बोले-महिला कर रही थी बिजली चोरी राहुल चौरसिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि महिला पर 1 लाख रुपए से अधिक का बिल बकाया था और वह अवैध रूप से बिजली चोरी कर रही थीं। अधिकारी का दावा है कि उनके पास बिजली चोरी का वीडियो साक्ष्य भी है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। 31 दिसंबर को पन्ना कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *