प्रशासनिक िरपोर्टर| दुर्ग कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला की पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद शव ठिकाने लगने के मकसद से उसे परसदा खार स्थित कैवल्य धाम के पीछे फेंका गया था। शव पूरी तरह से डिकंपोज हालत में पड़ा मिला था। शव के पास से कंबल,चुड़ी,चप्पल पड़ा मिला था। उसके हाथ में विनोद शर्मा नाम का टैटू गोदा हुआ था। जब महिला का शव बरामद किया गया था तब अनुमान लगाया गया था कि शव करीब 15 दिन पुराना है। प्राथमिक तौर पर महिला की पहचान के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इसके बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद महिला के शव के पास से मिला समान पहचान के लिए रखा गया है। इसी तरह डीएनए मैच करने के लिए उसके दांत का सैंपल रखा है।


