महिला के गले से खींचा लॉकेट, एक गिरफ्तार, दो फरार

कवर्धा| ग्राम दुल्लापुर की एक महिला से चेनस्नेचिंग करने वाले आरोपी को तरेगांव जंगल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। घटना 22 मई की है। दोपहर करीब 1.30 बजे महिला अपनी दुकान में थी। तभी लाल रंग की मोटर साइकिल सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे। कुछ सामान खरीदा। फिर जाने लगे। उसी दौरान एक युवक लौटा। महिला के गले में पहने सोने के लॉकेट की पांच पत्तियों को झटका दिया। तीन पत्तियां गिर गईं। दो सोने की पत्तियां लेकर तीनों युवक बाइक से भाग निकले। इनकी कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। महिला की शिकायत पर तरेगांव जंगल पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच में नवागांव हटहा, थाना पंडरिया निवासी संदीप डाहिरे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि वारदात में शामिल था। वारदात में उपयोग मोटर साइकिल भी उसी के पास थी। मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *