महिला के संघर्ष को पर्दे पर उतारेंगे टोंक के गोपाल:जिले सहित राज्य के कलाकारों ने टोंक में भी की थी शूटिंग

फिल्मी दुनिया में अब टोंक का भी नाम बढ़ रहा है। टोंक शहर के निर्माता, निर्देश और हीरो का रोल अदा कर अवार्ड जीतने वाले शहंशाह सूरी खान के बाद अब टोंक के गोपाल नटराज ने भी फिल्मी में बतौर डायरेक्टर हाथ आजमा रहे है। फर्क इतना सा है कि शहंशाह सूरी खान ने हिंदी फिल्म बना कर अवार्ड पाया था, गोपाल नटराज महिला के संघर्ष पर राजस्थानी फिल्म बनाकर लोगों के सामने नारी की महता, त्याग सामने लाकर रहे है। महिला संघर्ष पर आधारित है फिल्म
महिला संघर्ष पर आधारित गोपाल नटराज की राजस्थानी फिल्म फरवरी 2025 तक रिलीज होगी। इस फिल्म में टोंक के कई कलाकारों ने अपना योगदान दिया है। जो फिल्म निश्चित रुप से टोंक का नाम रोशन करेंगी। इस फिल्म में टोंक के कई दृश्य भी नजर आएंगे। हाल ही में इसकी शूटिंग टोंक में हुई। गोपाल नटराज ने बताया कि सारा समाज उसके खिलाफ खड़ा हो गया। यहां तक कि उसके अपनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया, लेकिन वह न टूटी और ना झुकी। रूढ़िवादी परंपराओं के विरुद्ध एक नारी के संघर्ष की यह कहानी है टोंक निवासी जी. नटराज के निर्देशन में बनी अपकमिंग राजस्थानी फिल्म की। नटराज इस मूवी से राजस्थानी फिल्मों में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। जल्द ही जारी होगा फिल्म का फर्स्ट लुक
ज्ञात रहे कि नटराज लंबे समय से राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री से कोरियोग्राफर, स्क्रीनप्ले राइटर और गीतकार के रूप में जुड़े हुए हैं। अब वे निर्देशन में हाथ आजमाने जा रहे हैं। नटराज ने बताया कि फिल्म अब रिलीज पर है। जल्द ही इसका टाइटल और फर्स्ट लुक लॉन्च करने जा रहे हैं। इसके बाद म्यूजिक और ट्रेलर रिलीज करेंगे। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो फिल्म फरवरी के एंड में या मार्च के फर्स्ट वीक तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित कर देंगे। कास्ट एंड क्रू की बात करें तो मूवी में राजस्थान की फेमस डांसर सिस्टर्स हंसा रंगीली और राखी रंगीली, विशा पाराशर, रिया सैनी, प्रतिष्ठा ठाकुर, शिवराज गुर्जर, मुकेश छैला, सिकंदर चौहान, अभिषेक शर्मा, महेंद्र शर्मा, संतोष कंवर, वंदना शर्मा, फाबिया अंसारी और भावना शेखावत आदि महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता बेनी प्रसाद गुर्जर और अजय सैनी हैं। संवाद शिवराज गुर्जर व रागिनी गुप्ता ने लिखे हैं। डीओपी विकास सक्सैना हैं, एडिटिंग महेंद्र तंवर ने की है। क्रिएटिव डायरेक्टर डीडी गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर प्रमोद आर्य हैं। गीत मनीष शर्मा के हैं और संगीत श्रेया पालीवाल व नट्‌टी शर्मा ने दिया है। वीएफएक्स और डीआई मुकेश खन्ना ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *