अमृतसर| थाना तरसिक्का की पुलिस ने महिला को किरच दिखाकर सोने की बालियां और मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर कौर निवासी कोटला बथुनगढ़ ने बताया कि वह किसी काम से गांव कोटला बथुनगड़ से टांगरा अड्डा की ओर जा रही थी। दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और किरच दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों कान में पहने सोने की बालिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी चैक करना शुरू कर दिया है।


