महिला को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार:फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी, घर पहुंचकर गाली-गलौज भी की थी

शहर के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर धमका रहा था। जिसके बाद गुरुवार को पीड़िता के घर पहुंचकर गाली-गलौज और पड़ोसी से मारपीट की थी। 11 दिसंबर 2024 महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनीष चौहान (19) नाम का युवक उसका परिचित था। उसने सहमति के बिना उसकी फोटो खींच ली थी। जिसके बाद आरोपी ने महिला को परेशान करने और धमकाने का प्रयास किया। पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट की महिला ने जब आरोपी से बातचीत बंद करन दी तो, आरोपी ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, तो आरोपी मनीष अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने पड़ोसी और पीड़िता के भाई को लोहे की रॉड से घायल किया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। आरोपी मनीष चौहान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *