महिला को भैंस घसीट ले गई, मौत:रात को पशुओं को अंदर बांध रही थी, तब भैंस का रस्सा गले में फंस गया

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अनावडा में गुरुवार रात को महिला की संदिग्ध मौत हो गई। गांव के सरपंच पति के अनुसार भैंस को ले जाते समय रस्सी का फंदा गले में फंस गया। जिससे मौत हो गई। राजगढ़ के अनावाडा गांव निवासी 40 वर्षीय बीरमा देवी पत्नी बाबूलाल मीणा बीती रात करीब 9 बजे सर्दी के कारण पशुओं को अंदर बांधने ले जा रही थी। जैसे ही भैंस को खोलकर ले जाने लगी तो भैंस के गले में बंधे रस्से में उलझ गई। उससे बचने के चक्कर में अचानक रस्सा गले में फंस गई। फंस काफी दूर तक महिला को घसीटते हुए खेतों में ले गई। पास में ही खड़ी दूसरी महिला ने देखा तो उसे भैंस के रस्से से छुड़ाया गया। गंभीर हालत में महिला को राजगढ़ लेकर आया गया। उसके बाद जिला अस्पताल अलवर लेकर आए। लेकिन अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार मीणा ने बताया कि परिवार में किसी तरह का क्लेश नहीं था। महिला की मौत भैंसे में रस्से का फंदा बनने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *