महिला क्रिकेट विजेताओं से लेकर हाड़ी रानी तक की झांकियां:होलिका दहन पर यूजीसी कानून वापस लेने की मांग, देर रात हुआ होलिका दहन

कोटा में देर रात तक होलिका दहन किया जाएगा। शहर में जगह-जगह महिलाएं दहन से पहले होलिका की पूजा कर रही हैं। महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर एक में मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसके दौरान महिलाओं ने परिक्रमा लगाई। सवर्ण समाज ने UGC कानुन को लेकर होलिका दहन किया। समता आंदोलन समिति के बैनर तले सवर्ण समाज द्वारा कैथूनी पोल स्थित अफीम गोदाम के पास यूजीसी एक्ट की होली जलाई होलिका दहन के समय महिला व पुरुष हाथों में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की लिखी तख्तिय्या लिए खडे थे और यूजीसी रोल बैक एवं काले कानून को वापस लेने के नारे लगाए। समिति अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि होलिका दहन में बुराई को जलाने की परम्परा को लेकर UGC एक्ट की होली जलाई है। होली के पर्व पर शहर के कई इलाकों में महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए झांकियां बनाई गई हैं। सिविल लाइन इलाके में शारदा सरस्वती सेवा समिति की ओर से अंतरिक्ष में जाने वाली महिला से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन महिला, झांसी की रानी और मदर टेरेसा की झांकियां बनाई गई हैं। नयापुरा इलाके में देश-विदेश के ज्वलंत मुद्दों के साथ धार्मिक व सामाजिक एकता का संदेश देती झांकियों को बनाया गया है। पुष्टिमार्गीय शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्री मथुराधीश प्रभु मंदिर में 3 मार्च को होली महोत्सव के अवसर पर दर्शन व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किया गया है। श्रद्धालु डोल (होली) के चौथे भोग के दर्शन सुबह 10 बजे से निश्चित समय तक कर सकेंगे। इसके बाद, दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक ग्रहण के विशेष दर्शनों के लिए पट खुले रहेंगे। कृपया ध्यान दें कि शाम 6:47 बजे के बाद मंदिर में अन्य कोई दर्शन नहीं होंगे। सबसे देखिए, कोटा में होली से जुड़ी PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *