छत्तीसगढ़ के गौरेला में शादीशुदा हिंदू महिला ने धर्म बदलकर शादीशुदा मुस्लिम युवक से निकाह करने का मामला सामने आया है। यह निकाह 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन हुआ। महिला ने इस्लाम धर्म अपनाकर मुस्लिम युवक से निकाह किया। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और शुक्रवार को 2 मई को गौरेला में पूर्ण बंद रखा। इस दौरान सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। जानिए क्या है पूरी वारदात दरअसल, यह घटना 30 अप्रैल की है, जब अक्षय तृतीया के दिन शादीशुदा महिला ने गौरेला के रहने वाले शादीशुदा मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। निकाह से पहले महिला ने इस्लाम धर्म अपनाया और फिर पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। महिला सरकारी स्कूल में टीचर है, जबकि मुस्लिम युवक गाड़ी मैकेनिक है। हिंदू संगठनों ने जताया विरोध और गौरेला बंद
मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। बुधवार को उन्होंने इसे लेकर एक बैठक बुलाई। संगठनों ने घटना को लव जिहाद करार देते हुए 2 मई को गौरेला बंद का आह्वान किया। इसके तहत गुरुवार को नगर की अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। इस दौरान इलाके की ज्यादातार दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और तहसील कार्यालय पहुंची। यहां संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए घटना की निंदा की और कार्रवाई की मांग की। प्रशासन सक्रिय, जांच शुरू
इधर, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।


