महिला दिवस पर अमनदीप अस्पताल की पहल, मिलेगा मुफ्त ऑर्थोपेडिक परामर्श

अमृतसर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमनदीप अस्पताल ने उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज के साथ मिलकर 8 से 14 मार्च तक ‘चलती रहे वो – महिला जोड़ों की देखभाल सप्ताह’ का शुभारंभ किया है। इस विशेष पहल के तहत महिलाओं को घुटने, पीठ, कूल्हे के दर्द, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के लिए निःशुल्क ऑर्थोपेडिक परामर्श प्रदान किया जाएगा। अमनदीप अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि महिलाएं अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करती हैं, जिससे जोड़ों की समस्याएं गंभीर हो जाती हैं। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को विशेष जांच के लिए प्रोत्साहित किया। अस्पताल की निदेशक डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें दर्द-मुक्त जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है। परामर्श में जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन और हड्डियों की मजबूती के लिए विशेष सलाह दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *