महिला दिवस पर छात्राओं को सशक्त बनाने की पहल:मुंगेली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन की दी जानकारी

मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम 8 मार्च तक चलेंगे। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर तीन प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल करही, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चातरखार और जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने कहा कि यह पहल बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए की गई है। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी सीतामणि कच्छप, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सुनीता दादवानी और लक्ष्मीनारायण सोनवानी ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। छात्राओं को सुरक्षा उपायों को लेकर किया गया जागरूक छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य जे.एस. ध्रुव, देवेंद्र कुमार साहू, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *