महिला दिवस पर जयपुर में विशेष पहल:8 मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच से लेकर महिला रोग तक की सुविधा

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य पहल की जा रही है। अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति, एएसजी नेत्र चिकित्सालय और मेट्रो मास हॉस्पिटल की ओर से 8 मार्च को एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री जागेश्वर शिव मंदिर, एलएस नगर, नया खेड़ा, विद्याधर नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। इसमें नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी और बीएमडी की जांच निशुल्क की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी और महामंत्री गोविंद नाटाणी के अनुसार, कार्यक्रम की संयोजक हेमलता नाटाणी हैं। शिमला नाटाणी, अनिता नाटाणी और सीमा नाटाणी सह-संयोजक के रूप में कार्य करेंगी। नीरज नाटाणी, कपिल नाटाणी और राहुल नाटाणी कार्यक्रम समन्वयक होंगे। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। साथ ही डायटीशियन द्वारा वेलनेस संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान जागरूकता अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *