महिला दिवस पर ‘दौड़ जालंधर’, हाफ मैराथन का आयोजन 8 को

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जिला प्रशासन की तरफ से सीटी ग्रुप के साथ मिलकर 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस के खास मौके पर ‘दौड़ जालंधर’ हाफ मैराथन का आयोजन होगा। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि हाफ मैराथन तीन कैटेगरी 21 किलो., 5 किलोमीटर ओपन और 5 किलोमीटर वेटरन में होगी। हाफ मैराथन में अलग-अलग एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अलग-अलग फील्ड में नाम कमाने वाली 10 लड़कियों/महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि 21 किलोमीटर (ओपन) हाफ मैराथन कैटेगरी में 18 साल से ज़्यादा आयु के लड़के-लड़कियां, 5 किलोमीटर (ओपन) कैटेगरी में 16 साल से ज़्यादा उम्र के लड़के-लड़कियां और 5 किलोमीटर (वेटरन) कैटेगरी में 50 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाएं और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। 5 किलोमीटर की दौड़ सिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस शाहपुर से शुरू होगी । 21 किलोमीटर सिटी ग्रुप से शुरू होकर सिटी वर्ल्ड स्कूल, रॉयल रेजीडेंसी, जालंधर हाइट्स-2, जालंधर हाइट्स-1, क्यूरो मॉल, किडनी हॉस्पिटल, आइकॉनिक मॉल, चुनमुन मॉल से होकर उसी रास्ते से वापस शाहपुर पर खत्म होगी। डीसी ने बताया कि हिस्सा लेने वाले लोग https://cthalfmarath on.in/register लिंक पर रजिस्टर कर सकते हैं। मीटिंग में एडीसी दिव्या पी, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा, एमडी मनबीर सिंह के अलावा अलग-अलग विभाग के अधिकारी मीटिंग में मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *