अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए #तरक्कीकीतैयारी नाम से एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में एक महीने तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञों के कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और समुदाय से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान किरण बेदी और अरुणिमा सिन्हा जैसे रोल मॉडल्स से बातचीत भी होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा होगी इन कार्यक्रमों में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही सम्मान समारोह और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आसपास के गांवों में भी स्वास्थ्य शिविर और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को जोड़ा जाएगा। कार्यस्थलों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर धातु और खनन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम है। ऐसे में कार्यस्थलों पर महिलाओं को ज्यादा अवसर देने और नेतृत्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कई जगहों पर महिलाओं को तकनीकी और संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी दी जा रही हैं। यह अभियान वेदांता एल्युमीनियम द्वारा शुरू किया गया है, जिसके तहत कार्यस्थलों के साथ-साथ आसपास के समुदायों में भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम पूरे महीने आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों और उनकी भूमिका को दिखाने वाली एक विशेष फिल्म भी जारी की जाएगी।


