महिला ने किया सुसाइड का प्रयास:अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, ससुसाल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

कोटा के सुकेत निवासी एक महिला ने गृह क्लेश के चलते अपने घर पर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। ससुराल पक्ष के लोग उसे गंभीर हालत में झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने बताया कि सुकेत निवासी हिना (23) पत्नी शाहरूख ने पारिवारिक ग्रह कलेह के चलते फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे गंभीर हालत में झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मौत के बाद अस्पताल चौकी ने शव को मॉर्चुरी में रखवाया और सुकेत पुलिस को सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने झालावाड़ पहुंचकर महिला के परिजनों से रिपोर्ट लेकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हिना के पिता झालावाड़ निवासी कल्लू मंसूरी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह 10 महीने पहले परिवार में ही शाहरूख निवासी जुल्मी रोड सुकेत के साथ हुआ था। पिछले कई महीनों से उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और कई बार मारपीट भी की गई। इसके चलते उसने फंदे लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता ने आरोप लगाया कि मेरे पास फोन आया था कि मेरी लड़की ने फंदा लगा लिया है। वह झालावाड़ अस्पताल में भर्ती है। जब मैं वहां पर पहुंचा तो उसकी हालत चिंताजनक थी। इस पर उसकी मौत हो गई। महिला तीन दिन से झालावाड़ अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *