महिला ने फांसी लगाई, इंदौर रेफर के दौरान मौत:खंडवा में पति सेलून संचालक, 3 साल का बेटा; फंदे से जिंदा उतारा था

खंडवा में एक महिला की फांसी के फंदे से उतरने के बाद मौत हो गई। मामला शहर के रामनगर क्षेत्र का है। 30 वर्षीय महिला फांसी के फंदे पर लटकी तो उसे जिंदा उतारा गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया। इंदौर पहुंचते वक्त महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है, अभी मर्ग कायम होना बाकी हैं। घटना बुधवार देर शाम 7 बजे की है। रामनगर क्षेत्र में रहने वाली रानू पति नीलेश सेन ने सुसाइड के लिए घर के कमरे में फंदा बनाया। कमरा पहली मंजिल पर था। वह फांसी पर झूलने लगी तभी घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले ससुर ने देख लिया। ससुर ने पड़ोसियों से गुहार लगाई। महिलाओं की मदद से रानू को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने के लिए अस्पताल चौकी पुलिस और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बोलीं- बयान देने में असमर्थ थी महिला
रामनगर चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के बयान के लिए पुलिस पहुंची थी। महिला की हालत गंभीर थी, वह बयान देने में असमर्थ थी। फांसी की चपेट में आने से उससे बोला नहीं जा रहा था। रात में डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत होने की सूचना मिली है। आज मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराएंगे। महिला की आत्महत्या के पीछे कोई कारण सामने नहीं आया है। महिला से जुड़ा मामला है। सीएसपी कार्यालय से जांच होगी। पति सेलून संचालक, 3 साल का बेटा है
इधर, मृतिका रानू का पति नीलेश उर्फ निक्की सेन सेलून संचालक है। वह माता चौक पर एक कांप्लेक्स में सेलून दुकान चलाता है। शादी को 6 साल हुए है, परिवार में एक 3 साल का बेटा है। बताते है कि, दांपत्य जीवन में आपसी मनमुटाव के चलते महिला ने सुसाइड का कदम उठाया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *