महिला ने लगाई फांसी,एक साल पहले हुई थी शादी:सहसवान में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सहसवान में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला की मौत से मचा कोहराम जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी योगेश पुत्र जगतपाल की शादी 1 साल पहले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीराम कालोनी निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। विवाहिता ससुराल में खुशी-खुशी रह रही थी। लेकिन आज अचानक महिला को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में जरीफनगर थानाध्यक्ष अध्यक्ष रवीकरन ने बताया विवाहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *