महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड:छह महीने की थी गर्भवती, पारिवारिक कलह की बात आई सामने

बूंदी के नैनवां में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका छह महीने की गर्भवती थी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मृतका का पति कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाकर परिवार चलाता है। नैनवां एसएचओ महेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के देईपोल चुंगी नाके के पास एक विवाहिता चांदनी कुशवाहा (20) ने साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश की निवासी थी। वह छह महीने की गर्भवती थी। घटना की सूचना पर मोहल्ले वासियों ने गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला ओर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति पताशी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। पुलिस ने शव को नैनवां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *