अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को है। इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध मैग्जीन फेमिना ने भारत के सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन की सूची जारी की है। इसमें उदयपुर को देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ शहर बताया गया है। यानी अकेली महिला पर्यटक के लिए यह एक सुरक्षित और पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में सिंगल महिला पर्यटक पहुंच रही हैं। मैग्जीन के अनुसार लेकसिटी सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां का ऐतिहासिक वैभव, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण यात्रियों को खास अनुभव देता है। यहां पर्यटक झीलों के खूबसूरत नजारे और पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति का आनंद ले सकते हैं। भास्कर एक्सपर्ट- शिखा सक्सेना, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग यहां आने के बाद डर व आशंका नहीं होती मैग्जीन ने ‘जेंटल फर्स्ट-टाइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ की सूची में उदयपुर को शामिल किया है। यह रैंकिंग बताती है कि पहली बार सोलो यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए उदयपुर सुरक्षित शहर है। यहां पहुंचने के बाद उनकी आशंकाएं और डर खत्म हो जाते हैं। शहर में ऐसा आत्मीय स्वागत मिलता है कि पर्यटक बार-बार यहां आने का प्लान बनाते हैं। 4 साल पहले भी मिला था स्थान 2022 में टूर एंड ट्रैवल कंपनी ट्रैवल ट्राइंगल ने भी बेस्ट सोलो फीमेल ट्रैवल डेस्टिनेशन की सूची में उदयपुर को तीसरा स्थान दिया था। देश के 16 सुरक्षित शहरों की इस सूची में राजस्थान से उदयपुर एकमात्र शहर था। ये हैं टॉप-5 शहर रैंक शहर
1 ऋषिकेश, उत्तराखंड
2 पांडिचेरी
3 उदयपुर, राजस्थान
4 कूर्ग, कर्नाटक
5 मुन्नार, केरल


