महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाला गिरफ्तार:दुकान पर काम करते हुए गर्दन, सिर और हाथ पर किए वार, गंभीर घायल का चल रहा इलाज

उदयपुर की कुराबड़ थाना पुलिस ने सिलाई दुकानदार महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी तेजु सिंह ने बताया- आरोपी प्रेमलाल उर्फ शंकरलाल (27) पिता लिम्बा पटेल निवासी भूतिया कुराबड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हमला करने से पहले दुकान की रेकी की थी। फिर जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम दिया। मामले में आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है। थानाधिकारी ने बताया- कुराबड़ के ब्रह्मपुरी में यास्मीन (35) पुत्री फैयाज शाह अपनी दुकान पर सिलाई कर रही थी। तभी आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। उसका एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। गर्दन, सिर और हाथ पर किए वार
पुलिस के अनुसार- आरोपी अपनी बहन के कपड़े सिलाई के बाद लेने की बात कह रहा था, लेकिन पीड़िता ने ऐसे कोई कपड़े होने से इंकार ​कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। फिर करीब 20 मिनट बाद वापस लौटा और सिलाई करती महिला पर चाकू से हमला ​कर दिए। बदमाश ने महिला की गर्दन, सिर और हाथ पर तीन वार किए। इससे वह घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कुराबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *