महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला:जंगल में गई थी लकड़ियां लेने, वन विभाग को नहीं मिला पगमार्क

चित्तौड़ी गांव के जंगल में लड़कियां काटने गई एक अधेड़ महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला द्वारा काटी गई लड़कियों का ढेर देखकर दूसरी एक महिला चिल्लाती हुई गांव पहुंची और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और घायल महिला को तुरंत जिला हॉस्पिटल लेकर गए। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि यह हमला लेपर्ड द्वारा किया गया है। जबकि वन विभाग को किसी तरह का पगमार्क नहीं मिलने के कारण किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। ये लेपर्ड का हमला है या जरख का, इसकी कल वापस जांच की जाएगी। फिलहाल वन विभाग की टीम की ओर से पिंजरा लगाया गया है। दूसरी महिला ने दी गांव में सूचना चित्तौड़ी गांव की रहने वाली एक महिला झमकू बाई भील (55) दोपहर बाद किले के पीछे मोहर मंजरी के पास के जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। अचानक इस दौरान महिला पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर थोड़ी दूरी पर ले गया। जंगली जानवर ने महिला के चेहरे पर बुरी तरह अटैक किया है। कुछ ही दूरी पर एक अन्य महिला भी लड़कियां काट रही थी। झमकू बाई की लकड़ियों का ढेर नाली में पड़ा देख और चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरी महिला अपने भी लड़कियों का ढेर वहीं पर छोड़कर गांव की तरफ भागी। गांव में मचा हड़कंप गांव में जाकर उसने ग्रामीणों की ओर इसकी सूचना दी। मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जंगल पहुंचे। जहां झमकू भाई घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल झमकू बाई को जिला हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, जहां उसे एडमिट कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, वन विभाग की किला ब्लॉक की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास काफी तलाश की। लेकिन उन्होंने किसी तरह का पगमार्क नहीं मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि यह लेपर्ड द्वारा हमला किया गया है। लेकिन वन विभाग की टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। लगाया गया पिंजरा रेंजर राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हमने काफी तलाश की लेकिन यहां किसी जानवर का पगमार्क नहीं मिला। यह लेपर्ड है या जरख, कल सुबह फिर इसकी जांच की जाएगी। इतना जरूर है कि यह किसी जंगली जानवर द्वारा ही हमला किया हुआ है। फिलहाल लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यहां पिंजरा और तीन ट्रैप कैमरा लगाया गया है। ताकि जो भी आने वाले सभी जंगली जानवरों की मूवमेंट ट्रैप हो सके। मौके पर वनपाल भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पिंजरे में एक बकरी को रखा गया है। लोगों को भी अपील की गई है कि इस तरफ ज्यादा आना-जाना ना करे। अपने घरों में सुरक्षित रहे। महिला के चेहरे पर ज्यादा चोट लगी है। वो अभी फिलहाल डॉक्टरों के निगरानी में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *