जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर पर उन्हीं के डिपार्टमेंट में काम करने वाली महिला फेकल्टी ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आने के बाद जांच के लिए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई है। वहीं इस मामले में प्रमुख शासन सचिव मेडिकल डिपार्टमेंट गायत्री राठौड़ ने भी वास्तविक रिपोर्ट तलब की है। एक प्रोफेसर पर महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने छेड़छाड़ और बदसलूकी करने की शिकायत कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन को दी गई है। शिकायत मिलने पर इसकी जांच के लिए प्रिंसिपल ने सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस.एम. शर्मा की निगरानी में एक जांच कमेटी बनाई। कमेटी में दो एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. आर.के. जैन, डॉ. मोनिका जैन के अलावा एक पूर्व अतिरिक्त प्रिंसिपल बी.एल. कुमावल, स्टडेंट वेलफेयर डीन डॉ. अनिता सिंघल के अलावा दो अन्य अधिकारी और विभाग के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष को नियुक्त किया है। प्रमुख शासन सचिव ने मांगी रिपोर्ट इस मामले की शिकायत प्रमुख शासन सचिव के स्तर पर मिलने के बाद उन्होंने दो व्यक्तियों की एक टीम भेजकर इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इधर कॉलेज प्रशासन की बनाई कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट बनाकर प्रिंसिपल को सौंप दी है। कमेटी ने जांच करके पीएचएस को दे दी इस मामले में प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीएचएस को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर उच्च स्तर पर जो निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।


