महिला बाइक रैली ‘राइड फॉर रिस्पेक्टर’ 15 दिसंबर को:100 से ज्यादा महिलाएं होंगी शामिल; स्लोगन के आधार पर मिलेगा प्राइज

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और बढ़ते रेप के मामलों को लेकर ‘राइड फॉर रिस्पेक्ट’ महिला बाइक रैली का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। सलोनी ग्रामीण सोसाइटी द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं भाग लेंगी। आयोजन समिति से सलोनी ने बताया कि यह रैली सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगी और यह 10 नंबर स्थित राग भोपाली परिसर से शुरू होकर अटल पथ तक जाएगी। सलोनी ने कहा कि इस आयोजन में स्लोगन के आधार पर हम विनर्स अनाउंस करेंगे। ब्लैक ड्रेस में महिलाएं होगी शामिल सलोनी कहती हैं कि यह महज एक रैली से कहीं अधिक है, यह एक शक्तिशाली आंदोलन है। हम सभी महिलाओं से कहना चाहते हैं कि बाइक और स्कूटर पर निडर महिला सवार के रूप में एक साथ आएं, बलात्कार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं, महिला सुरक्षा की मांग करें और सशक्तिकरण का जश्न मनाएं। महिलाएं सम्मान, समानता और भय से मुक्त रहने का अधिकार चाहती हैं। वे ब्लैक ड्रेस कोड के साथ आएं। कार्यक्रम में शहर की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। ऐसे करें निशुल्क रजिस्ट्रेशन
सलोनी कहती हैं कि इसमें शहर की कोई भी महिला जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, वह अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको यह https://forms.gle/XNfMLFPGebNZ1Vbj6 गूगल लिंक का इस्तेमाल करना होगा। यह रैली 10 नंबर से निकलकर नूतन कॉलेज से होते हुए अटल पथ पहुंचेगी। प्रतिभागियों को इस रैली में काले कपड़े पहनकर आना होगा। महिलाएं बाइक के अलावा अन्य दोपहिया वाहन के साथ भी शामिल हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *