मुंगेली जिले में एसपी भोजराम पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा। पर्यवेक्षण अधिकारियों को इन मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। पटेल ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश और सजायाफ्ता अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने कहा कि नागरिकों का विश्वास जीतना जरूरी है। साइबर फ्रॉड के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बीट सिस्टम के जरिए कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर गुम नाबालिगों की खोज, अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया गया। बीट सिस्टम के जरिए कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों से संवाद बढ़ाने पर बल दिया गया। एसपी ने कहा कि आसूचना संकलन में स्थानीय नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।


