बालोद| शासन ने महिला एवं बाल विकास जिला बालोद में मनोनीत सदस्य डॉ. मोना टुवानी को बनाया है। शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स समिति का गठन हुआ। यह समिति लगातार महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करेगी। बालक और बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं को हल कर उनका निराकरण करेगी। डॉ. मोना टुवानी भी अपनी सेवा देंगी। उनके साथ माहेश्वरी ठाकुर और महेश पांडे को भी मनोनीत सदस्य बनाया गया है। जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री डॉ. मोना टुवानी लगातार संगठन के कार्यों में सक्रिय रहती हैं।