महिला वकील समेत 3 को टोल कर्मियों ने पीटा, VIDEO:सोनभद्र में पीड़ित दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गई; 2 अरेस्ट

सोनभद्र में महिला वकील और उनके तीन साथियों को टोल कर्मियों ने जमकर पीटा। इससे महिला वकील और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। मारपीट का VIDEO भी सामने आया है। जिसमें टोल कर्मी लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जबकि लाल साड़ी में महिला वकील बीच-बचाव करती दिखीं। इसके बाद वह टोल बूथ के दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गईं। आरोप है कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। महिला वकील ने देरी का कारण पूछा तो टोल कर्मी भड़क गए। टोल कर्मी और महिला अधिवक्ता के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद टोल कर्मियों ने हमला कर दिया। घटना को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली वकील आरती ने बताया- वह कार से नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ ओबरा थाने के लिए निकली थीं। रविवार शाम करीब 4 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा पर बैरियर लेन में गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। गाड़ी से उतरकर नवीन सिंह टोल बूथ काउंटर पर पहुंचे और जाम का कारण जानने का प्रयास किया। आरोप है कि बूथ के अंदर बैठे टोलकर्मी ने नवीन सिंह को मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। जब नवीन सिंह वापस नहीं लौटे, तो अवनीश दुबे उन्हें देखने गए। इसी दौरान दो टोल कर्मियों ने नवीन सिंह पर हमला कर दिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश दुबे के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि चार से पांच टोल कर्मियों ने दोनों को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। इस दौरान नवीन सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। जबकि अवनीश दुबे के हाथ में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में महिला अधिवक्ता से बदसलूकी
आरती पांडेय जब बीच-बचाव करने पहुंचीं तो टोल कर्मियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर चोटिल हो गईं। बताया कि उन्हें धक्का लगने से एंजायटी की समस्या बढ़ गई। आरती पांडेय ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी हाथों में कड़े (ब्रेसलेट) पहने हुए थे। उसी से हमला किया। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। घायल नवीन सिंह ने बताया- वे रॉबर्ट्सगंज से ओबरा जा रहे थे। टोल पर आगे-पीछे गाड़ियां खड़ी होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जब उन्होंने टोलकर्मी से देरी का कारण पूछा तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अन्य टोल कर्मियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। प्रदेश भर में टोल प्लाजा को लेकर आ रही शिकायतें
बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता आरती पांडेय अपनी दादी के घर ओबरा जा रही थीं। टोल पर आधा दर्जन से अधिक टोल कर्मियों ने कलाई के कड़े और डंडों से हमला किया। उन्होंने कहा- प्रदेश भर में टोल प्लाजा को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने लोढ़ी टोल प्लाजा को तत्काल हटाने की मांग की। कहा कि यह गलत तरीके से स्थापित है। अध्यक्ष ने बताया कि आगे की रणनीति तय करने के लिए वकीलों की आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। बहुमत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया- रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के परिजनों के साथ टोल कर्मियों द्वारा विवाद किया गया। इस मामले में महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेल खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————– ये भी पढ़ें…. मंत्री से भिड़ने वाले विधायक बोले- अफसर जूठ बोल रहे:सड़कें टूटी पड़ी, गांवों में पानी भरा; मैंने यूपी विधानसभा में भी मुद्दा उठाया यूपी के महोबा से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत इन दिनों चर्चा में हैं। बृजभूषण ने 30 जनवरी को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोक लिया था। अपनी विधानसभा के 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई थी। कहा था- जिले के 90 प्रतिशत गांवों के लोग मुझसे पूछते हैं। मैं क्या जवाब दूं? पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *