शून्यकाल में सदन में बात कर रहीं विधायक कल्पना देवी को स्पीकर ने फटकार लगा दी। बीजेपी विधायक को पहले तो स्पीकर ने धीरे से टोका, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इस पर स्पीकर ने कल्पना देवी का नाम लेकर फटकार लगाई। इससे पहले सामाजिक संस्थाओं के जमीन आवंटन में देरी को लेकर शून्यकाल में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। राजस्व मंत्री ने जवाब के दौरान पिछली सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। कांग्रेस के वॉकआउट पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेसी केवल नौटंकी करते हैं। इससे पहले प्रश्नकाल में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा सदन में ही थूक दिया। जूली ने भी जताई आपत्ति, मंत्री गए समझाने सदन की कार्यवाही के दौरान बात करने पर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को स्पीकर ने डांट दिया। संसदीय कार्यमंत्री विधायक के पास जाकर समझाने लगे तो नेता प्रतिपक्ष ने फिर बातचीत को लेकर आपत्ति जताई। इस पर स्पीकर ने कहा कि वे तो उन्हें समझाने गए हैं। इससे पहले राजस्व मंत्री के जमीन आवंटन को लेकर जवाब के मामले में कांग्रेस सदस्यों ने वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ के आसोप उप तहसील को तहसील में क्रमोन्न्त करने के मूल सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री हेमतं मीणा ने कहा कि नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन और पुनर्गठन के लिए ललित के पवार कमेटी बनी हुई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद नई तहसीलों पर फैसला होगा। इस पर हंगामा भी हुआ। जिले ले जाओ, तहसील ले जाओ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- नए जिले को खालेंगे क्या? इस पर राजस्व मंत्री ने कहा- पिछली सरकार ने राजीतिक लाभ के लिए नए जिले बनाए थे। जिले ले जाओ, तहसील ले जाओ और कोई प्रक्रिया का पालन नहीं किया। हमने लोगों की भलाई के लिए जिले तहसील बनाए। आपने राजनीति करने के लिए बनाए। जूली ने पलटवार करते हुए कहा कि आप बना नहीं सकते। आप तो तोड़ सकते हो। इसी बीच स्पीकर ने अगला सवाल पुकार लिया तो हंगामा शांत हुआ। उधर, विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बुधवार को पूरक सवाल पूछने की जगह लंबा ब्योरा देने पर निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी को टोकते हुए स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- आप भाषण मत दीजिए। सवाल पूछिए। विधानसभा में बहस की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


