महिला व मासूम बेटी का हत्यारा निकला चालक

दुमका| मंगलवार की रात शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सदर पुलिस निरीक्षक के कार्यालय के पीछे आदिवासी महिला और उसके छह साल की बेटी की हत्या करने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो के रहने वाले वाहन चालक आरोपित जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी ने दुष्कर्म का विरोध करने पर पहले पिटाई कर महिला को मार दिया और फिर पहचान उजागर न हो इसलिए उसकी छह साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित के पास से महिला का छीन हुआ पांच हजार रुपया और बैंक की पासबुक भी बरामद कर ली है। शुक्रवार की देर शाम आवासीय कार्यालय में जानकारी देते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरबार ने बताया कि मंगलवार की रात ही मां बेटी की हत्या की गई। बुधवार की सुबह दोनों का शव मिला। काठीकुंड की रहने वाली मजदूरी करती थी। मंगलवार की शाम वह वीर कुंवर सिंह चौक में खड़ी थी। तभी वाहन चालक जैनुल की उस पर नजर पड़ी। जैनुल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह गलत नीयत से महिला को कार्यालय के पीछे ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो सीने पर मुक्का से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। बेटी ने उसे मारपीट करता हुए देख लिया था, इसलिए उसे लगा कि वह लोगों को बता देगी, इसलिए मुंह पर गमछा डालकर उसका गला दबा दिया। मौके पर नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान, एएसआइ राजीव रंजन व रोहित कुमार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *