महिला से रेप, चार युवक के खिलाफ मामला दर्ज:बर्थ डे मनाने की बात कहकर होटल ले गया, शराब के नशे में गेट तोड़ कमरे में घुसा

शहर के एक थाना क्षेत्र में महिला (24) से रेप करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी हरिराम कर रहे हैं। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनीष नाम का लड़का उसका दोस्त है। वह 29 दिसंबर को अपने एक साथी के साथ उसे नए कोटा इलाके स्थित एक होटल में ले गया। वह किसी का जन्मदिन मनाने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया। वहां दो और लड़के मिले, सबने काफी देर तक शराब पार्टी की। वह एक कमरे में गई और सो रही थी। तभी मनीष दरवाजा तोड़कर अंदर आ गया। उसने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन और लड़कों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। उसके साथ उन्होंने मारपीट भी की। इसके बाद वह उसे घर के पास छोड़कर​​​​​​​ चले गए। उसने पूरा घटनाक्रम पति को बताया और​​​​​​​ उसके बाद पुलिस काे सूचना दी।
एससीएसटी सेल डीएसपी हरिराम ने बताया कि मामला एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म में दर्ज किया गया है। मंगलवार को घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।महिला के बयान और मेडिकल करवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *