महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज

थाना न​थाना के एक गांव में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एक बच्ची की मां है। उसे पड़ोसी जसकरण सिंह ने विवाह का झांसा देकर भरोसे में लिया। आरोप है कि 27 और 28 फरवरी की दरमियानी रात को वह महिला को अपने खेतों में बने एक कमरे में ले गया। वहां पहले से जसप्रीत सिंह और एक नाबालिग मौजूद थे। तीनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और वारदात के बाद उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे नथाणा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि घटना फरवरी के अंत की बताई जा रही है, लेकिन थाना नथाना पुलिस ने 3 मार्च को पीड़िता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। नाबालिग आरोपी के मामले को किशोर न्याय कानून के तहत देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *