महिला से 50 लाख रुपए फिरौती मांगी:इंटरनेशनल नंबर से आई थी मोबाइल कॉल, पति की है कपड़े की दुकान

शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में महिला से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए महिला से 50 लाख रुपए की मांग की। मामला करीब दस दिन पुराना है। महिला के पति ने इस संबंध में एसपी ऑफिस में परिवाद दिया था। परिवाद के आधार पर अब मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उदाराम चौक के गुरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह की ओर से दर्ज मामले में गुरजीत ने बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर 23 दिसंबर को कॉल आई। कॉल करने वाले ने महिला को धमकाते हुए उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश के लिए संबंधित की कॉल डिटेल निकाली गई है। उन्होंने बताया कि कॉल जिस नंबर से आई वह इंटरनेशनल नंबर है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरजीतसिंह की स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह 50 लाख की फिरौती दे सके। उन्होंने बताया कि गुरजीतसिंह की पुरानी आबादी इलाके में ही कपड़े की दुकान है। इस दुकान की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। उनका कहना था कि अब तक की जांच में इतनी बड़ी फिरौती मांगने का कोई बड़ा कारण नजर नहीं आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *